Wednesday, January 8, 2020

#सरस्वतीवंदना: देशवासियों को थोड़ा स्वाभिमान दे...


मां सरस्वती तू ऐसा वरदान दे, 
देशवासियों को थोड़ा स्वाभिमान दे,
बहती रगों में थोड़ा लहू दे तू डाल, 
चोट लगने पर नयनों में आए ज्वाल,
अपमानी बात से उबल जाए खून,
ऐसा प्रतिकार का सवार हो जुनून,
कंटकों के सीने में त्रिशूल तान दे, मां सरस्वती तू ऐसा वरदान दे.....।।


सात सुरों का अब दिखा दे तू कमाल, 
बच्चे-बच्चे को बना दे बाल-पाल-लाल,
राणा और सुभाष घर-घर जनमें, 
राष्ट्र स्वाभिमान की जो खाएं कसमें,
आतताइयों पर बन टूट पड़ें काल, 
प्रतिशोधी ज्वाला में निखारें मां का भाल,
वीणा-वादिनी तू छेड़ ऐसी तान दे, मां सरस्वती तू ऐसा वरदान दे...।।


वीणा के तारों को कुछ ऐसा झनकार, 
हिन्दुस्तानी हुंकारों से गूंजे संसार, 
नया इतिहास लिखने को बढ़ें हम, 
खोया हुआ पाने का जुटा लें दमखम,
केसर की क्यारियों को करे जो नापाक, 
ऐसी पाकिस्तानी लंका में लगा दे आग,
ब्रह्मचारिणी तू ऐसे हनुमान दे, मां सरस्वती तू ऐसा वरदान दे...।।


देख तेरे ये बेटे बने हैं जिन्दा लाश, 
छोड़ बैठे देशहित, बांधे स्वार्थ पाश,
भ्रष्टाचारियों का खुला साथ दे रहे, 
मां को भस्म करे ऐसी आग दे रहे, 
तोड़ें मोहपाश ये कुछ ऐसी लेवें ठान, 
भ्रष्टाचारियों को सूली पर देवें टांग,
हंसवाहिनी तू फूंक ऐसे प्राण दे, मां सरस्वती तू ऐसा वरदान दे....।।


-धीतेन्द्र कुमार शर्मा 

#DhitendraSharma

Youtube Channel - #SujlamSuflam
To Listen this Poem pls CLICK Below Link....

No comments:

खुल्ला बोल: ब्राह्मण की पहचान फरसा या वेद!

संदर्भ- सामाजिक आयोजनों का संदेश क्या? -धीतेन्द्र कुमार शर्मा- इस आलेख पर आगे बढऩे से पहले मैं विप्र समुदाय से क्षमा प्रार्थना करते हुए (क्...